रंग लाई इंटक की पहल, ठेका श्रमिकों में बकाया बोनस के भुगतान से खुशी की लहर…

बचेली – विदित हो कि एनएमडीसी, बचेली में सर्विससेन्टर, डिपॉजिट 5 ,डिपॉजिट 10/11में कार्यरत कई ठेका श्रमिकों का बोनस भुगतान पिछले 6-7 महीनों से लंबित था । जिसका स्वतः संज्ञान लेते हुए। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) लगातार मामले को प्रबंधन के सामने उठाता आ रहा था, तथा मसले पर गंभीरता ना दिखाने व अधिकारियों की लापरवाही से भुगतान में विलंब को देखते हुए यूनियन ने एक बार सीएमसी विभाग के अधिकारियों का घेराव भी कर दिया था । यूनियन द्वारा मामले की शिकायत सहायक श्रम आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन को भी की गई थी । अंततः लंबी लड़ाई के बाद ठेका श्रमिकों को बोनस का भुगतान संभव हो पाया । लंबित बोनस मिलने के बाद ठेका श्रमिकों में हर्ष व्याप्त है एवं उन्होंने इस लड़ाई में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन के सहयोग के लिए यूनियन के प्रति आभार प्रकट किया है ।