छुरा/गिधनी – गरियाबंद जिले की चार साहसी बेटियों ने हिमाचल प्रदेश की 14000 फीट दुर्गम हमटा चोटियों पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर जिले के नाम रौशन करने पर पोड़ के बिटिया कुमारी अम्बा तारक, खिलेश्वरी कश्यप,कोमिता साहू एवं गरियाबंद कि कनक लता को गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप द्वारा प्रशस्ती पत्र देकर एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी के द्वारा पर्वतारोहण में अदम्य साहसिक कार्य के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।यह सम्मान बेटियों ने पर्वतारोहण में अपनी प्रतिभा और साहस का प्रदर्शन किया और जिले का नाम रोशन किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि इन बेटियों का पर्वतारोहण करना प्रेरणादायी क्षण था।यह सम्मान जो भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।वही जिला पंचायत सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत है, बल्कि समाज के लिए खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्तंभ है।इस साहस, संघर्ष,और शसक्तीकरण की जीवंत मिसाल है।तथा शिक्षक प्रदीप सेन के विशेष मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले की बेटियों ने उपलब्धिया हासिल किए।इस अवसर पर गोपाल साहू,लोकेश सिन्हा सहित आदी लोग उपस्थित थे।
