कृषि सभापति लेखराज ध्रुवा ने कृषकों को किया कोदो बीज मिनिकिट वितरण।

छुरा/गिधनी – शासन के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत चुरकीदादर विकासखंड छुरा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन विस्तार हेतु अरहर मिनीकिट, एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कोदो बीज, नगद अरहर बीज,गरियाबंद जिला पंचायत कृषि सभापति श्री लेखराज ध्रुवा एवं श्रीमती द्रौपदी मरकाम सरपंच की उपस्थिति में कृषि विभाग द्वारा वितरण किया गया।वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भावेश कुमार शांडिल्य किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा, सॉइल हेल्थ कार्ड, KCC, धान के साथ या धान के बदले अन्य फसल लेने से प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही खरीफ सीजन में डीएपी खाद के जगह एसएसपी पाउडर खाद एवं नैनो डीएपी का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में सभी किसान एवं कृषि अधिकारी उपस्थित रहे।