लॉकडाउन में स्पर्श क्लीनिक से मिल रहा मानसिक स्वास्थ्य का लाभ लॉकडाउन में स्पर्श क्लीनिक बना संजीवनी

लॉकडाउन में स्पर्श क्लीनिक से मिल रहा मानसिक स्वास्थ्य का लाभ

लॉकडाउन में स्पर्श क्लीनिक बना संजीवनी

रायपुर .. लॉकडाउन में हर व्यक्ति मानसिक तनाव और चिंता से गुजर रहा है। ऐसे में ज़िला अस्पताल, पंडरी में स्थित स्पर्श क्लीनिक लोगों के मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से तनाव से दूर रहने और मानसिक समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहा है।

स्पर्श क्लीनिक के मनोचिकित्सक डॉ. अविनाश शुक्ला ने बतायालॉकडाउन में भी स्पर्श क्लीनिक की ओपीडी चल रही  है । 1 अप्रैल से आज तक 200 से ज्यादा लोगों ने लॉकडाउन के समय में आकर स्वास्थ्य लाभ लिया है । लॉकडाउन के समय में लोगों ने नींद की समस्या, डिप्रेशन, एंजाइटी, नशा मुक्ति के लिये सम्पर्क किया है ।

स्पर्श क्लीनिक की ओपीडी में डिप्रेशन की समस्या के 24 लोग, एंजायटी के 20 लोग, और  शराब की परेशानी के 25 लोगों ने संपर्क किया । तंबाकू की आदत के 10, और स्लीप डिसऑर्डर (नींद न आना) से 5 लोग ग्रसित थे , इप्लीस्पीसी के 20, ओसीडी के 6, बिपोलर डिसऑर्डर के 8,  साइकोसिस के 62 , और 30 अन्य लोग भी थे  जिसमें एमआर, माइग्रेन और जनरल चेकअप के लोग शामिल थे ।फालोअप के माध्यम से भी इलाज किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में ऐसे लोगों का इलाज किया जाता है और विशेष काउंसिलिंग कर मानसिक विकारों को दूर करने का प्रयास किया जाता है ताकि नशा सेवन करने वाले लोग चिकित्सकीय लाभ लेकर नशे से दूर रहकर समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सकें।

कोरोना काल में लोगों के मन में भय ज्यादा है  जिसके कारण अनेक प्रकार की मानसिक समस्याएं उत्पन्न होती है । सबसे पहले व्यक्ति को अपने मन से भय को दूर करना होगा तभी वह स्वस्थ और निरोगी काया पा सकता है । नियमित रूप से मास्क का प्रयोग करें,  नियमित रूप से हाथ को साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें, भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें, हल्के फुल्के व्यायाम करें शारीरिक दूरी का पालन करें साथ ही किसी भी प्रकार की मानसिक यह शारीरिक समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर अपनी समस्या का निराकरण भी कर सकते हैं ।

डॉ. अविनाश शुक्ला ने कहा:‘’कोरोना के केसेस  बढ़े हुए हैं । जहां बड़े हॉस्पिटल में ओपीडी सर्विस बंद है स्पर्श क्लीनिक निरंतर ओपीडी सेवा दे रहा है ताकि किसी भी मरीज को असुविधा न  हो ।मानसिक समस्या होने पर  व्यक्ति इस नंबर पर भी संपर्क कर 0771-4269274 कर अपनी समस्या का निराकरण कर सकते है ।

—–