50 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को विधायक अनुप नाग ने बांटा राशन, कहा क्षेत्र की जनता का हरसंभव मदद करूंगा…

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू/(30.4.21)

कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन में जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने में अंतागढ़ के माननीय विधायक अनुप नाग जी बिलकुल भी पीछे नहीं हैं, एक जनप्रतिनिधि के नाते उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता को आपदा के इस घड़ी भरपूर सहयोग देने का वायदा किया है, जिस वादे को वो पूरा भी कर रहे है विधायक जी की टीम पिछले कई दिनों से सूचना प्राप्त होने के पश्चात जगह जगह गांवों में घर घर जाकर वंचितों के बीच सूखा राशन का वितरण कर रहे हैं, आज यह मोर्चा विधायक जी ने स्वयं संभालते हुए परलकोट क्षेत्र के 50 से अधिक परिवारों के बीच पहुंचकर उन्होंने सूखा राशन का वितरण किया ।

इससे पहले विधायक जी ने बाहर फंसे मजदूरों के परिजनों को राशन देने के लिए घोषणा की थी । विधायक नाग जी ने बताया कि राशन के साथ साथ जरूरतमंदों को नगद सहयोग भी दिया जा रहा है । उन्होंने बीते दिनों अपने और अपने टीम के मुख्य सदस्यों के नंबर सोशल मिडिया में जारी कर लोगों को अपनी समस्या बताने की अपील की थी।

और विधायक नाग ने यह भी कहा की दिहाड़ी मजदूरों, जरूरतमंद, दिव्यांग व भूमिहीन परिवारों को चिन्हित कर हमारी टीम के द्वारा अब होम डिलीवरी के माध्यम से मजदूरों के घरों में राशन पहुंचाया जा रहा है जिससे उनकी घरेलू स्थिति सामान्य रहे ।

विधायक जी के सहयोगी ने बताया कि पूरे लॉकडाउन अवधि में यह अभियान जारी रहेगा और इस संकट की घड़ी में अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा ।