पखांजूर से बिप्लब कुण्डू/(30.4.21)

माननीय अंतागढ़ विधायक श्री अनुप नाग जी बड़गांव पहुंचे जहा उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और बड़गांव क्षेत्र में कोरोना के हालात, चिकित्सा व्यवस्था, स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर चिकित्सा अधिकारियों से संवाद किए और इस कोरोनाकाल में शासन द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर हर संभव मदद करने का ऐलान किया।
इसी निरीक्षण के दौरान विधायक महोदय ने कोविड वॉरियर्स के रूप में कार्य कर रहे शिक्षाकर्मियों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की, जहां कोविड वॉरियर्स के द्वारा कई समस्याओं के बारे मे उन्होंने विधायक जी को अवगत कराया और विधायक जी ने भी इन समस्याओं को सुनकर जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया।
