पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–(30.4.21)

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला सचिव संतोष जायसवाल के नेतृत्व में बड़गाँव क्षेत्र के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल नें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गाँव में निरीक्षण के लिये पहुंचे स्थानीय विधायक अनूप नाग से मिलकर बीमा कवरेज, सुरक्षा सुविधा, व तृतीय श्रेणी में अनुकंपा नियुक्ति सहित दंतेवाड़ा में कोविड -19 ड्यूटी में संलग्न शिक्षक के साथ हुई मारपीट की घटना में दोषी जवान पर कड़ी कार्रवाई, सिविल अस्पताल पखांजूर में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी कोविड-19 में लगाये जाने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षकों के संक्रमित होने के कारण रोटेशन में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की मांग की गई।
विधायक नाग ने बताया कि उनके साथ अन्य विधायकों के द्वारा कल ही शिक्षकों की बीमा व सुरक्षा के विषय में माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा हुई है, शीघ्र ही यथोचित निर्णय लिया जायेगा। मौके पर मौजूद एस.डी.एम. पखांजूर धनंजय नेताम ने कहा कि कोरोना महामारी में शिक्षकों के द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य को वे सैल्यूट करते हैं। प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए एस.डी.एम.पखांजूर ने कहा कि हमारे क्षेत्र में किसी भी शिक्षक के साथ दंतेवाड़ा जिले जैसी घटना नही होगी, मेरे द्वारा सभी थाना के टी.आई. को अवगत करा दिया गया है।शिक्षकों की रोटेशन ड्यूटी के संबंध में बीईओ कोयलीबेड़ा से चर्चा कर उचित निर्णय लिया जावेगा। इस दौरान तहसीलदार पखांजूर शशि शेखर मिश्रा, सुकदेव नेताम ,मनोज सिंद्रामें,योगेश्वर साहू,धर्मेन्द्र सिन्हा,विसनाथ कोमरे, दिनेश गोरे,धनेश्वर देहारी,सुखदेव भुआर्य सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गाँव के कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
