पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–(30.4.21)

कोरोना वायरस की प्रोकोप से पखांजुर क्षेत्र में निर्मित विषम परिस्तिथियो में शासन प्रशासन के साथ देने भाजपा युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ता सामने आया है। भाजयुमो के लगभग 20 की संख्या में युवाओं ने आज पखांजुर शहर में KEMRAKSHA+ दवाई का छिड़काव कर पखांजुर सिविल अस्पताल, Covid सेंटर, करेंटिंन सेंटर, पुलिस थाना परिसर, पुलिस अनुविभागीय कार्यलय, तहसील कार्यलय, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, बैंक, एटीएम, मेडिकल दुकाने, पुराना बाजार एवं नया बाजार चॉक, सड़क किनारे, सार्वजनिक बैठने की स्थानों पर सेनेटाइजर किया गया है।
इस प्रकार की निस्वार्थ सेवा कार्य के लिए प्रशासन के अधिकारियो ने एवं लोगो ने युवाओं का धन्यवाद किया उनका हौसला बढ़ाया।
भाजपा युवामोर्चा के शंकर सरकार ने कहा है कि-
“सेवा ही परम् धर्म है” कोरोना काल जैसे विषम परिस्थिति में हम भाजयुमो के सभी युवा प्रशासन के साथ है किसी भी वक्त जरूरत पड़ने पर हमारा सहयोग किसी भी काम मे प्रशासन ले सकते है। लोग इस कोरोना से घवराये नही बस कुछ सावधानियां बढ़ते हुए डट कर इसका सामना करें जल्द ही कोरोना हारेगा हम जीतेंगे। सभी से अपील है मास्क जरूर पहने, एक दूसरे से उचित दूरिया बना कर चले। घर पर ही रहे बिना कारण घर से बिल्कुल न निकले।
पखांजुर शहर में सेनेटाइजर करते समय भाजपा के राजेश नायर, भाजपा युवा मोर्चा के शंकर सरकार, अमित मंडल, असित व्यापारी, रोशन बरई, देवा सरकार, सोनू सरकार, पुष्पेंद्र मंडल, पोलटू कुंडू, लालटू कुंडू, राहुल राय, तुसार मंडल, प्रसंजीत सरकार, उपस्थित थे।
