किरंदुल परियोजना प्रमुख संजीव साही बने अधिशासी निदेशक – हुआ स्थानांतरण – इंटक ने किया सम्मान।

किरंदुल — एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के संजीव शाही , बी आई ओ एम किरंदुल काम्प्लेक्स एनएमडीसी में कार्यरत को अधिशासी निदेशक के पद पर पदोन्नत होने तथा परियोजना से एनएमडीसी मुख्यालय हैदराबाद स्थानांतरण होने पर मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप और सचिव ए के सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा कर कमलों से पुष्प गुच्छ , गांधी टोपी, तिरंगा गमछा, शाल एवं प्रतिक चिन्ह भेंट करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किए । अधिशासी निदेशक संजीव शाही मृदुभाषी, अनुभवी, कुशल माइनिंग इंजीनियर के साथ साथ बेहतरीन कुशल प्रशासक के रुप में उनका कार्य अनुभव परियोजना में रहा है एनएमडीसी के दोणामलैय , बचेली में लंबी सेवा देने के बाद लगभग एक वर्ष किरंदुल परियोजना में भी अच्छे कार्य कर उत्पादन एवं डिस्पैच के क्षेत्रों में कई महिनों में परियोजना को कीर्तिमान हासिल कराये हैं।अधिकारी, कर्मचारियों के बीच समांजस्य बिठा कर टीम भावना से परियोजना में बेहतर कार्य करने का उनका अनुभव प्राप्त हुआ है।इस सम्मान समारोह में यूनियन के अध्यक्ष सचिव के साथ साथ यूनियन के पदाधिकारी चिन्नास्वामी , प्रशात ठाकर , दिलीप सिंह , बिजी प्रदीप, महेश कुमार मल्लाह, पतिराम बघेल , ओंम कुमार साहू , राकेश लाल , रविश तिवारी, श्री राजेन्द्र पटनायक , त्रिलोक बांधे आदि उपस्थित रहे ।