किरंदुल परियोजना प्रमुख की हुई पदोन्नति- स्थानांतरण पर वरिष्ठ नागरिकों ने की सौजन्य भेंट किया सम्मान।

किरंदुल  – एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के संजीव शाही , बी आई ओ एम किरंदुल काम्प्लेक्स एनएमडीसी में कार्यरत को अधिशासी निदेशक के पद पर पदोन्नत होने तथा परियोजना से एनएमडीसी मुख्यालय हैदराबाद स्थानांतरण होने पर किरंदुल नगर के वरिष्ठ नागरिकों एवं एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की स्थापना के समय से किरंदुल परियोजना की विकास की गति में ठेकेदार की भूमिका को निभाते हुए एनएमडीसी किरंदुल परियोजना को नवरत्न कंपनी का दर्जा हासिल करवाने में महती भूमिका निभाने वाले ठेकेदारों अमरीक सिंह ,सुरेंदर नायर ,रविंद्र सोनी तथा विपुल राय ने सौजन्य भेंट करते हुए शाल श्री फल और मेमोंट भेंट कर उनका सम्मान किया । उल्लेखनीय हैं कि अधिशासी निदेशक संजीव शाही मृदुभाषी,अनुभवी, कुशल माइनिंग इंजीनियर के साथ साथ बेहतरीन कुशल प्रशासक के रुप ममें उनका कार्य अनुभव परियोजना में रहा है एनएमडीसी के दोणामलैय , बचेली में लंबी सेवा देने के बाद लगभग एक वर्ष किरंदुल परियोजना में भी अच्छे कार्य कर उत्पादन एवं डिस्पैच के क्षेत्रों में कई महिनों में परियोजना को कीर्तिमान हासिल कराये हैं।