पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–(30.4.21)

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोटरी नदी के उस पार के 10 गांवो के ग्रामीणों ने अपना पूरा इलाका सील कर लिया है ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति उनके गांव में प्रवेश न कर सके गांव वालों ने कोटरी नदी पार कर उनके गांव पहुंचने वाले मुख्य मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया है नदी उस पार न सड़क है और ना ही कोई अन्य सुविधाएं , लोगो के लिऐ आने जाने के लिऐ एक ही मुख्य मार्ग वो भी कच्ची रास्ता है जिसे ग्रामीणों ने पुरी तरह सील कर दिया है रास्ते के दोनों ओर घने जंगल पेड़ के चलते कोई भी सड़क छोड़ अन्य रास्ता से गांव मे प्रवेश नहीं कर पाएगा ग्रामीणों के ऐसा करने से नदी उस पार के करीब 10 गांवो के लोगों से संपर्क कट गया है अब न गांव में कोई बाहरी व्यक्ति जा पाएगा और ना ही गांव के लोग बाहर आ पाएंगे इस तरह ग्रामीणों ने अपने गांव को होम आइसोलेशन में कैद कर लिया है।
