मिट्टी के कलाकार हेमलाल चक्रधारी शिक्षक हुए सम्मानित।

महासमुन्द  –  मिट्टी से नवाचार करने वाले हेमलाल चक्रधारी शिक्षक स्कूल सेजेस  को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया है। मुख्यअतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी  कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह  जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें  डीएमसी  रेखराज शर्मा  बीआरसीसी  जागेश्वर सिंहा द्वारा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मान प्राप्त हुआ । इन्होंने मिट्टी से अनेक आकृतियों का निर्माण कर शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचार किए हैं निरंतर इसके द्वारा मिट्टी से नवाचार देखने को मिलता है । चक्रधारी का कहना है कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती है बस  गाइडलाइन नहीं मिल पाता । बच्चों में नवाचार व सृजन करने की क्षमता बहुत होती है । लेकिन सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण बच्चे आगे नहीं बढ़ पाते । शिक्षक ही वहीं नींव है जो बच्चों को मार्गदर्शन कर उनकी छिपी प्रतिभा को उजागर करता है। इससे बच्चों में सृजन कौशल का विकास होता है । व बच्चेआत्मनिर्भर व सक्षम बनते हैं । मैंने अपने पारंपरिक कार्य मिट्टी को ही शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार से जोड़ा। बच्चों में कौशल विकास को बढ़ाने और करके सीखने की सोच को लेकर मिट्टी से जो कि शून्य निवेश भी है । इससे अनेक टीएलएम  सहायक शिक्षक सामग्री का निर्माण कर बच्चों के समक्ष प्रेषित किया । बच्चों में मिट्टी को लेकर आकषर्कता हमेशा बनी रहती है । बच्चों को मिट्टी द्वारा निर्मित टी एल एम बहुत ही आकर्षक और सरल लगता हैं।बच्चे आसानी से इस मिट्टी के टीएलएम के माध्यम से अथवा ग्रुप बनाकर गतिविधियां करते हैं ।बच्चे स्वयं करके व निर्माण करके गतिविधि करते हैं । मैंने अब तक लगभग सभी विषयों पर अनेक सहायक सामग्री का निर्माण कर लिया हूं । ड्राइग, कबाड़ से जुगाड़,थर्मोकोल, लकड़ी जैसे वस्तुओं से बहुत ही आकर्षक टी एल एम बनाकर बच्चों को सिखाता हूं । मेरे द्वारा निर्मित टी एल एम को आप फेसबुक, यूट्यूब सोशल मीडिया के माध्यम से आप देख व सीख सकते हैं । नवाचार के क्षेत्र में अब तक अनेको बार पुरस्कृत किया जा चुका हैं । जिसमें नवाचार गतिविधि समूह भारत, राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर, FNL आधारित शिक्षण, उत्कृष्ट शिक्षक, कलेक्टर सांसद ,विधायक गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षक संस्कार भारती महासमुंद ,पढ़ाई तुहर द्वार हमारे नायक कबाड़ से जुगाड़ उत्कृष्ट कार्य ,राष्ट्रीय साक्षरता, निर्वाचन, शिक्षक टैलेंट, कोरोना योद्धा शिक्षक सम्मान 2020 आदि । विगत वर्ष माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षा सचिव छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भी मेरे TLM का अवलोकन किया जा चुका है।