सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप विएतनाम में रायपुर के भावजोत और शुभम ने जीता भारत के लिए काँस्य पदक।

बालोद / हाशिम कुरैशी

23 सदस्यीय भारतीय म्यूथाई दल भाग लिया।

सीनियर एशियन म्यू थाई चैंपियनशिप, 20 – 26 जून 2025, Thai Nguyen Province, वियतनाम।

दल्ली राजहरा – छत्तीसगढ़ के खेल जगत में म्यूथाई खिलाड़ियों के अनवरत शानदार प्रदर्शन की कड़ी में दो और अंतरराष्ट्रीय पदक भारत के लिए छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली म्यूथाई खिलाड़ियों ने जीते है।20 – 26 जून 2025 तक Thai Nguyen Province विएतनाम में चल रही सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप में दल्लीराजहरा निवासी (वर्तमान में रायपुर) शुभम कुमार निषाद (U23yrs, -51kg) और भावजोत सिंह कोहली (U23yrs, -75kg) अपने अपने वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीत कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि भावजोत का सेमीफाइनल सोमवार दिनाँक 23.06.2025 को हॉन्गकॉन्ग के मींग हई यिप (Ming Hei Yip) से हुआ और तकनीकी आधार पर भावजोत आगे नहीं खेल सके और काँस्य पदक जीता।

इसी प्रकार शुभम कुमार निषाद भी अपने वजन वर्ग (U23yrs, -51kg) के सेमीफाइनल में फिलीपीन्स के खिलाड़ी एलजे रफाएल यासव (LJ Rafael yasav) से RSCH के तहत परास्त हुए और भारत के लिए काँस्य पदक जीता।उक्त दोनों खिलाड़ियों द्वारा देश के लिए पदक जीतने पर छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के संरक्षक किरण सिंह देव (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष), अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन, उपाध्यक्ष सन्दीप शुकला, मानद उपाध्यक्ष Adv आञ्जनेय शुक्ला, हरबंश कौर (कोषाध्यक्ष), विवेकानन्द मार्शल आर्ट्स एकेडमी के संचालक अमन यादव (भाजपा कला एवँ खेल प्रदेश प्रमुख), राजेश्वर श्रीवास, विशाल हियाल (रायपुर), अब्दुल मोइन, राजेन्द्र सिंह, सरजीत सिंह बक्शी (बस्तर), कमलेश देवांगन (कोरबा), टिकेश्वरी साहू (दंतेवाड़ा), प्रभा साहू, अशोक सिन्हा, (धमतरी), नजमा परवीन कुरैशी, ओमप्रकाश सेन (काँकेर), प्रणव शंकर साहू, मिलन मरई (बालोद), विजय नाग (दुर्ग), आकाश मौर्य (बिलासपुर) आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।उक्त एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप में भारत के अलावा मेज़बान विएतनाम, नेपाल, हॉन्गकॉन्ग, तुरकेमिस्तान, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, थाईलैण्ड, मंगोलिया, मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपीन्स, चीनी ताइपे, कजाखिस्तान, यू ए ई, साउथ कोरिया, इराक़, इंडोनेशिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों ने भाग लिया।उल्लेखनीय है कि 23 सदस्यीय भारतीय म्यूथाई दल में छत्तीसगढ़ से चयनित मात्र दोनों खिलाड़ी देवेन्द्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी & फिटनेश सेन्टर के संचालक अमन यादव (भाजपा प्रदेश कला एवँ खेल प्रमुख) के शिष्य है।दल्लीराजहरा निवासी शुभम वर्तमान में विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर में सहायक प्रशिक्षक है।