नगरी /राजशेखर नायर – छिपली ग्राम पंचायत का लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है.15 दिन से भी अधिक का समय गुजर चुका है सड़क के आर-पार चौड़ा गड्ढा खोद कर, पंचायत भूल गई, इस गंभीर लापरवाही के चलते, अब तक एक दो वर्षीय बच्चों सहित, तीन बच्चे खोदे गए गड्ढे में गिर चुके हैं, गनीमत है की कम पानी और कीचड़ की वजह से बच्चों की जान बच गई.मामला ग्राम पंचायत छिपली का है. शहीद चौक से होते हुए वार्ड 5, 6, 7, 8, 9 वसीयों को मुक्तिधाम, नहर नाली और जंगल पहुंच मार्ग में वार्ड 8 और 9 के बीच सड़क के आर-पार पानी निकासी हेतु पाइप बिछाने के नाम पर 15 से 20 दिन पूर्व चौड़ा गड्ढा सड़क के आर पार खोदा गया, जिसकी वजह से आवागमन पूर्णता: बाधित है. लापरवाही बरतते हुए, खोदे गए गड्ढे से दुर्घटना बचाव हेतु किसी तरह की बेरीकेटिंग नहीं की गई.
ना ही रात्रि में उस स्थान पर रौशनी की व्यवस्था की गई. गंभीर लापरवाही की वजह से रात के अंधेरे में दो साइकिल सवार बच्चे उस खोदे गए गड्ढे में गिर चुके हैं और 2 साल का बच्चा जो पास ही में खेल रहा था वह भी गड्ढे में गिर चुका है, बच्चों की किस्मत अच्छी रही की गड्ढे में कम पानी,कीचड़ और मोहल्ले वालों की सतर्कता की वजह से बच्चों की जान बच गई. पंचायत मजदूर ना मिलने का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारियां से पल्ला झाड़ रही है.
राजन सोनबेर- वार्ड 8 निवासी राजन सोनबर ने बताया की रात्रि में यहां अंधेरा छाया रहता है जिसकी वजह से साइकिल में आ रहे 2 बच्चें खोदे गए गड्ढे में गिर चुका है, कीचड़ होने की वजह से बच्चों को गंभीर चोटें नहीं आई.
तीजन बाई बघेल– लगभग महीने दिन का समय गुजर चुका है, सड़क को खोद कर छोड़ दिया गया है, जिसकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही है, बच्चे भी आसपास खेलते रहते हैं दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
अशोक कुमार नवरंग – गड्ढा खोद कर छोड़ दिए हैं जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, परिवार का 2 साल का बच्चा खेल रहा था और अचानक खोदे गए गड्ढे में गिर गया, यह तो गनीमत थी की बच्चों के परिजनों ने देख लिया और दौड़कर बच्चे की जान बचाई.
सरपंच ग्राम पंचायत छिपली- लिकेश्वरी पोटाई- पानी निकासी का पाइप क्षतिग्रस्त थी इसलिए पंचायत में फैसला किया की पुराने पाइप को बदलकर नया पाइप बिछाया जाए इसके लिए खुदाई की गई पर मजदूर नहीं मिलने की वजह से कार्य पूर्ण नहीं हो पाया, इस कार्य हेतु पंचायत के किसी मद से राशि प्राप्त नहीं हुई है. अधूरा कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा.
