सृजन सोनकर स्कूल मे मनाया गया योग दिवस ।

आरंग – योग दिवस के उपलक्ष में आज सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग के सभी बच्चों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया। हमारे योग प्रशिक्षक श्री कैलाश कुमार साहू एवं श्रीमती सविता राजपूत ने सभी बच्चों को सबसे पहले योग के संबंध में जानकारी दी, उनके फायदे के संबंध में बताया। प्राचीन विद्या को अपने-अपने घरों में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। शाला के प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी ने सभी बच्चों को योग करने के लिए प्रेरित किया और बताया हमारी संस्था में योग, खेलकूद धार्मिक क्रियाकलाप, सभी गतिविधियां किए जाते हैं जिससे बच्चों में स्वास्थ्य के साथ-साथ धर्म की भी जानकारी मिले ।कैलाश जी ने योग के संबंध में जानकारी दी और इसके लाभ को बताया और यह भी बतलाया इसके लिए किसी पैसे की जरूरत नहीं है। सभी कोई रोज खाली पेट में योग कर सकते हैं । विद्यालय की प्राचार्य ने सभी बच्चों को प्रतिदिन योग करते हुए पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। सभी बच्चों को योग दिवस पर योग करने के लिए बधाई दी और कहा कि हमारी शाला में योग एवं खेलकूद कराया जाता है जिससे बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आती है। विद्यालय के सभी शिक्षक वृंद भी योग किया ।