जांजगीर चाम्पा जिला अंतर्गत रहौद नगर में नही किया जा रहा लॉकडाउन का पालन- कूलर आलमारी फ्रीज़ पलंग सोफा सेट इतने पाबंदी के बाद भी कैसे दौड़ रहे गाड़ियों में रात के अंधेरो में कही तो सुबह होने वाली रातों में…

नगर पंचायत रहौद में दिखावा के नाम पर दिन में लॉक डाउन का पालन करवाने ढकोसला किया जा रहा तो इधर बड़े व्यापारी रात की अंधेरी में अपने गोडाउन से सामान निकाल कर शादी ब्याह में खपाने में लगे है।  लाकडाउन के बाद कपड़े व्यापारी, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित व्यापारी तो अपने दुकान बंद होने से मायुष बैठे है, तो कहि किराना दुकान वाले रेट से अधिक दामों में चोरी छिपे बेचने में लगे है। दुकान सामने से बंद तो है नाम मात्र के लिए लेकिन अंदर भीड़ बढ़ाकर लेनदेन किया जा रहा है। जिसके कारण संक्रमण और भी ज्यादा बढ़ रहा जिम्मेदार अधिकारी खबर लगने के बाद ऐसे व्यापारियों पर कार्यवाही करती है या नही यह देखना लाजमी होगा।