निर्माण कार्य में रखे गुणवत्ता का विशेष ध्यान : नपाध्यक्ष।
महासमुंद – स्थानीय बरोंडा चाैक से कलेक्टर बंगला तक सड़क चाैड़ीकरण व पीएचई के सामने से बड़ी नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने आज आैचक निरीक्षण किया। निर्माण में लगे ठेकेदार को उन्होंने पानी निकासी के लिए ढलान पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही भविष्य में नाली ओवर फ्लो ना हो यह ध्यान रखकर नाली निर्माण करने सख्त निर्देश दिए।
इस दाैरान सब इंजीनियरों एवं सुपरवाइजर्स को उन्होंने कड़ी निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क के जद में आने वाले विद्युत पोलों के शिफि्टंग कार्य में भी गति लाएं। श्री साहू ने कहा कि नगरवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग बरोंडा चाैक से कलेक्टर बंगला तक मार्ग का साैंदर्यीकरण व चाैड़ीकरण कार्य हो रहा है। चाैड़ीकरण होने से आवागमन में सुगमता होगी तथा दुर्घटनाओं में कमी आएगी। अत: सभी यह ध्यान रखे कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही ना हो तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य होते तक प्रतिदिन वे स्वयं परिषद के सदस्यों के साथ निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दाैरान सभापति गुलशन साहू, सभापति जय देवांगन, पार्षद नीरज चंद्राकर आदि उपस्थित थे।
