40 लाख का सड़क, दलदल में हो गया तब्दील।

निर्माणाधीन मार्ग में मुरम के जगह डाल दी डबरी की मिट्टी

नगरी /राजशेखर नायर – ग्राम फरसियाँ में आदिवासी कमार पारा पहुंच मार्ग, पिछले दिनों रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण डाली गई मिट्टी से दलदल में तब्दील हो गई है.प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत लगभग 40 लाख की लागत बनाई जा रही सड़क राहगीरों की परेशानी बन गई है.वाहन चलाना और पैदल चलने में परेशानी हो रही है. कई वाहन चालक कीचड़ की वजह से फिसल कर गिर रहे हैं. कमारपारा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया की मार्ग निर्माण में ठेकेदार द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है. मुरम के स्थान पर निर्माणाधीन सड़क के किनारे स्थित सहदेव डाबरी का मिट्टी खोदकर डाला जा रहा है.जिसकी वजह से बारिश के पानी से पूरा सड़क दलदल में तब्दील हो गया है.ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शासन से ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने और लाल मुरूम डालकर सड़क बनाए जाने की मांग की है.

ग्राम के सरपंच ने ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया है

बता दे की ग्राम फरसियाँ के कमारपारा पहुंच मार्ग 0.80 किलोमीटर 39.57 लाख की लागत से बनाया जा रहा है.