महासमुंद – स्थानीय मौहारीभाठा वार्ड 28 स्थित बंधवा तालाब के पास सीसी रोड का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने वार्ड पार्षद व वार्डवासियों की उपस्थिति में किया। सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन कर नपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि सीसी रोड बनने से वार्डवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि नगर वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। सभी वार्डों में सुगम यातायात के लिए लगातार सीसी रोड निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। नगर वासियों की सुविधाओं के अनुसार आगामी समय में भी कार्य कराए जाएंगे। भूमिपूजन अवसर पर पार्षद विजय साव, सभापति गुलशन साहू, सभापति जय देवांगन, पार्षद धनेंद्र चंद्राकर, वार्डवासी नमिता ध्रुव, माया चंद्राकर, पार्वती ध्रुव, भामा आदि उपस्थित थे।
नपाध्यक्ष ने मांगी अमन चैन की दुआ
नगर में गंगा जमुनी तहजीब व हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक माने जाने वाले हज़रत सैय्यद शाह बाबा के उर्स मौके पर शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने बाबा के दरबार पहुंचकर देश, प्रदेश तथा नगर में अमन-चैन, खुशहाली, तरक्की, आपसी भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए दुआएं मांगी।
