महानदी संरक्षण एवं जागरूकता अभियान के कार्यक्रम में अव्यवस्था।

राजशेखर नायर 

नगरी – सिहावा क्षेत्र में महानदी संरक्षण एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में अव्यवस्था देखने को मिली कार्यक्रम में आमंत्रित पत्र को पत्रकारों एवं भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं की उपस्थिति तो रही किंतु उनके बैठक के समुचित व्यवस्था न होने से कवरेज करने गए पत्रकारों को घंटा कड़कड़ की धूप में खड़ा रहना पड़ा, कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों ने कलेक्टर अविनाश मिश्रा को इस बात की जानकारी दी, कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने पत्रकारों की व्यथा सुनी और आने वाले समय में अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने की बात कही.

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की भी अनदेखी

सत्तारूढ़ भाजपा संगठन के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी इस बात पर असंतोष जताया कि जब मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद थे, तब कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम व्यवस्था भी सुनिश्चित नहीं की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासनिक अमले और आयोजकों को आमंत्रितजनों के लिए पूर्व से व्यवस्था करनी चाहिए थी।

CSR कंपनी के प्रतिनिधि रहे उपस्थित, प्रचार ने खींचा ध्यान

इस अभियान में सहयोगी संस्था के रूप में एक निजी कंपनी द्वारा CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत सहभागिता की गई थी। कंपनी के प्रतिनिधि कार्यक्रम के दौरान मंच और मंच के समीप कुर्सीयों पर बैठे रहे । कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात, कंपनी के कुछ सदस्यों द्वारा वजन प्रबंधन से संबंधित अपने सेवाओं का प्रचार आम जनता के बीच किया गया, जिससे आयोजन की गंभीरता कुछ समय के लिए कमज़ोर होती दिखी। कई आमजन यह समझ ही नहीं पाए कि कार्यक्रम नदी संरक्षण के विषय में था या वजन प्रबंधन के प्रचार से जुड़ा हुआ, जो भी आम जनता के बीच दिन भर काफी चर्चा का विषय रहा।

जिलाधिकारी की ओर से आश्वासन

जिलाधीश ने इस स्थिति पर सहजता से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में आमंत्रितजन आने से कुछ व्यावहारिक कठिनाइयाँ आ गईं, किंतु आगे से इस तरह की परिस्थितियों से बचने का पूरा प्रयास रहेगा। मीडिया और सभी आमंत्रितगण आयोजन का अभिन्न हिस्सा हैं और उनका सम्मान आयोजन की प्राथमिकता में रहेगा। इस आयोजन में महानदी संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से दिया गया। यदि कुछ व्यवस्थाएं और सुगठित होतीं, तो यह आयोजन और भी यादगार बन सकता था। आशा है भविष्य में इस दिशा में और अधिक संवेदनशीलता देखने को मिलेगी।