राजिम :–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार जिला संघ व जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत, जिला सचिव रोमन लाल साहू, के मार्गदर्शन एवं डी ओ सी (स्काउट) आशीष साहू, डी ओ सी (गाइड)सीमा साहू के नेतृत्व में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की स्थापना के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर हीरक जयंती जिला गरियाबंद में मनाया गया . जिला संघ स्काउट गाइड द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक प्रभावशाली सायकल रैली का आयोजन किया गया।सायकल रैली को सुश्री निशा सिन्हा (डी एस पी) एवं मिलेश्ववरी साहू उपाध्यक्ष स्काउट गाइड जिला संघ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।यह रैली छिंद तालाब,गौरव पथ, भूतेश्वर महादेव मार्ग होते हुए तिरंगा चौंक से वापस सेजेस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पहुंची .लगभग 5 किलोमीटर लंबी रैली में स्काउट्स, गाइड्स,रोवर्स एवं रेंजर्स ने सहभागिता निभाई। बैनर,पोस्टर,तख्तियों, और पाम्पलेट्स के साथ पर्यावरण संरक्षण के नारों की गूंज ने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया और रैली के माध्यम से जल तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जागृत किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिखी राम यादव अध्यक्ष नगरपालिका गरियाबंद एवं अध्यक्षता ऋषा ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद ने किया. विशिष्ट अतिथि मिलेश्वरी साहू पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रीतम सिन्हा उपाध्यक्ष जिला स्काउट गाइड संघ,केसर निर्मलकर अध्यक्ष सेजस अंग्रेजी माध्यम,दीपक कुमार बौद्ध प्राचार्य सेजेस, यू. के. नेताम जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेन्द्र सोंनटेके,सूरज सिन्हा पार्षद, गरियाबंद उपस्थित थे.मुख्य अतिथि रिखीराम यादव नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रकृति में उपलब्ध सभी संसाधन का संरक्षण हर मानव की जिम्मेदारी है.यदि समय रहते तक जल को नहीं बचाया गया तो अगला विश्व युद्ध जल के लिए होगा.ऋषा ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक महत्वपूर्ण कार्य है जो पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं अर्थव्यवस्था की रक्षा करता है.अतः जल संरक्षण हमारे प्राकृतिक जल संसाधनों की रक्षा करने में मदद करता है.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मेंद्र ठाकुर, लुकेश्वर प्रधान,वर्षा पटेल,रूपा साहू, किरण सारथी, धर्मेंद्र कुमार(सेजेस), सुश्री किरण नंद का सराहनीय योगदान रहा. वहीं जागरूकता रैली में सेजेस अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम गरियाबंद,कन्या शाला गरियाबंद,दर्रीपारा, फुलकर्रा एवं सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद के स्काउट गाइड, रोवर रेंजर उपस्थित थे.उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी.
