सियासी नज़र – एनएमडीसी स्विमिंग पूल राजनीति – एनएमडीसी वर्सेस पालिका उपाध्यक्ष 

किरंदुल – एनएमडीसी किरंदुल परियोजना द्वारा एनएमडीसी के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए संचालित स्विमिंग पूल को लेकर किरंदुल नगर पालिका उपाध्यक्ष ने कुछ स्थानीय नागरिकों के साथ पहुंच कर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया ।इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि एनएमडीसी प्रबंधन स्विमिंग पूल के संचालन में संबंधित अनुमति और दस्तावेजों को प्रस्तुत नहीं कर सका ।प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया कि स्विमिंग पूल में सुरक्षा मानकों, प्रशिक्षित लाइफ गार्ड और अन्य व्यवस्थाओं का समुचित पालन नहीं किया जा रहा है ।साथ ही यह भी कहा कि एनएमडीसी के स्विमिंग पूल का उपयोग सिर्फ एनएमडीसी कर्मचारियोंऔर अधिकारियों के लिए रखा गया है जबकि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के स्विमिंग पूल को नगर के व्यापारियों ,सरकारी कर्मचारियों के साथ साथ अन्य नागरिकों के लिए वंचित रखा गया है ।किरंदुल नगर में दस दिनों से जारी लगातार मूसलाधार बारिश के बीच पान ठेलों और होटलों में चाय की चुस्की के बीच सियासी नज़र के हिसाब से चल रही चर्चाओं के बीच जहाँ एक तरफ किरंदुल के कुछ जनप्रतिनिधियों और राजनीति से ताल्लुक रखने वाले लोगों ने किरंदुल पालिका के उपाध्यक्ष का समर्थन किया तो वहीं एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किरंदुल नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष की स्विमिंग पूल पर राजनीति को गैरजिम्मेदाराना बतलाते हुए कहा कि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए स्विमिंग पूल का निर्माण किया है तो इसमें राजनीति और स्विमिंग पूल में ताला लगाने की राजनीति करने की जगह किरंदुल पालिका उपाध्यक्ष को किरंदुल पालिका प्रशासन की ओर से पालिका प्रशासन की अनुमति से नए स्विमिंग पूल का निर्माण करवाना चाहिए ताकि किरंदुल पालिका क्षेत्र के नगर वासियों को गर्मी के दिनों में स्विमिंग पूल का लाभ मिल सके ।खैर यह तो पालिका उपाध्यक्ष जाने या एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की किसको एनएमडीसी के स्विमिंग पूल में तैरना चाहिए और किसको नगर पालिका के स्विमिंग पूल में ।