15 जुलाई को शिक्षक फेडरेशन द्वारा विधानसभा घेराव का ऐलान, ऑनलाइन बैठक में सहमति बनी!

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बैठक में संगठन की लंबित एवं महत्वपूर्ण मांगों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

इसी तारतम्य में जिला स्तरीय आन लाइन बैठक हुई जिसमें दादा रंजीत बनर्जी की अध्यक्षता एवं अश्विनी कुमार कुर्रे विशेष मौजूदगी में आपसी संवाद वार्ता एवं विचार विमर्श किया गया तथा विधानसभा के घेराव बाबत आवश्यक रणनीति बनाई गई और ब्लॉक स्तरीय से लेकर संकुल केन्द्र तक शिक्षकों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि उनकी भूमिका सशक्त माध्यम कार्य कर सके इस बैठक में सहभागिता सुनिश्चित करने वाले जिला अध्यक्ष श्री सुनील पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता श्री चंद्र प्रकाश तिवारी, श्री वीरेन्द्र यादव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री विकास कायरवार जिला मीडिया प्रभारी श्री अवधेश विमल श्री सुधीर मानिकपुरी ब्लॉक अध्यक्ष कोटा, होस्ट के रूप में संचालन किया श्री गोविन्द मानिकपुरी श्री संतु यादव,श्री संजय यादव, श्री देव कुमार मरावी श्री विवेक तिवारी श्री राहुल भारद्वाज ब्लॉक मस्तूरी प्रभारी श्री अनिमेष दीक्षित आदि शिक्षक साथी जुड़े हुए थे.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की न्यायोचित मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके अंतर्गत 6 जुलाई को शिक्षा सचिव से मुलाकात एवं राजधानी में प्रेसवार्ता, 7 से 13 जुलाईको तकसांसदों एवं विधायकों को ज्ञापन तथा 15 जुलाई को विधानसभा घेरावकी घोषणा (महाआंदोलन) किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख मांगों पर सहमति व्यक्त की गई, जिनमें सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुरूप पदोन्नति में वरिष्ठता का पालन, सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा हेतु विभागीय परीक्षा का आयोजन, ‘मोदी की गारंटी’ के अनुरूप सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति का निराकरण एवं क्रमोन्नति वेतन, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर समस्त लाभ प्रदान करना, एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था तथा VSK ऐप की तकनीकी समस्याओं के समाधान तक किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटे जाने की मांग प्रमुख रही।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राठौर ने कहा कि अब समय एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों से 15 जुलाई के विधानसभा घेराव को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक के अंत में प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं सुझाव साझा करते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। संगठन की ओर से ऑनलाइन बैठक में उपस्थित सभी क्रांतिकारी पदाधिकारियों का सक्रिय सहभागिता, बहुमूल्य सुझाव एवं संगठन के प्रति समर्पण के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया तथा विश्वास व्यक्त किया गया कि सभी साथी अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकतम संख्या में शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित कर 15 जुलाई के विधानसभा घेराव को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करेंगे।

उपस्थित पदाधिकारी:(यहाँ प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों के नाम क्रमवार अंकित किए जाएँ।)