किरंदुल – छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने समर क्लास लगाने के आदेश को वापस ले लिया है ।समर कैंप को लेकर शिक्षक संगठनों ने विरोध किया था ।विरोध को देखते हुए डीपीआई ने समर कैंप लगाने वाले आदेश को रद्द कर दिया है । एवं नया आदेश जारी कर दिया गया है ।नए आदेश के तहत शासकीय, अनुदान प्राप्त ,गैर अनुदान प्राप्त ,शालाओं में 1 मई से लेकर 15 जून तक ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित किया गया है । साथ ही 22 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए राज्य शासन द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त ,गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित अवकाश ग्रीष्म कालीन अवकाश में आंशिक संसोधन करते हुए दिनांक 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित किया गया है ।यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा ।तथा विभागीय संमख्यक आदेश की शेष कंडिकाये यथावत रहेंगी ।
