बैलाडीला में आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुआ क्रिकेट का महाकुंभ 

( स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में बैलाडीला प्रीमियम लीग 2 )

( मोबाइल फोन में मैच का लाइव प्रसारण देख रहे दर्शक )

किरंदुल – स्पोर्ट्स क्लब किरंदुल के तत्वाधान में बैलाडीला प्रीमियम लीग 02 क्रिकेट के महाकुंभ का शुभारंभ एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के फुटबॉल ग्राउंड में प्रारंभ हुआ । उल्लेखनीय हैं कि बैलाडीला प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के इस क्रिकेट टूर्नामेंट के महाकुंभ में 8 टीमों ने बैलाडीला प्रीमियम लीग में भाग लिया है ।जिसमे 8 टीमों ने 120 खिलाड़ियों को आईपीएल की तर्ज पर खरीदा था ।जिसमे जे के कंस्ट्रक्शन ,स्पिरिट बॉयज ,बचेली केपिटल ,आर पी वारियार्स ,ब्लेसिंग वारियर्स ,बचेली ब्लास्टर्स ,टशन रिटर्न , बचेली चैलेंजर्स की क्रिकेट टीमो ने भाग लिया हैं । उल्लेखनीय हैं कि क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए कुल 130 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरा था ।जिसमे से टीम के मालिकों ने कुल 120 बेहतरीन क्रिकेटरों को खूब महंगे दामों पर खरीदा था ।इस दौरान बैलाडीला प्रीमियम लीग के आयोजक भूपेश्वर साहू ,विनोद सोना ,नागेश्वर राव ,प्रवेश जोशी ,नितिन दुबे ,सूर्या उपस्थित रहे ।