( छत्तीसगढ़ की अमीर किरंदुल नगर पालिका की गजब कहानी )
( मामला किरंदुल पालिका के वार्ड नं 17 सृंगारपुर कैम्प का )
किरंदुल — छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिका में सुमार किरंदुल नगर पालिका परिषद अपनी स्थापना दिवस के समय से ही विवादों के घेरे में रहते हुए प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों की हेड लाइन में बने रहने की आदत सी बना ली है ।उल्लेखनीय हैं कि आज़ादी के 78 सालों के बाद भी किरंदुल नगर पालिका के वार्ड नं 17 में स्थित सृंगार पुर कैम्प की जनता झरिया के पानी को पीने को मजबूर हैं । सर्वविदित है कि आज जहाँ भारत देश सर्वांगीण विकास करते हुए विश्व में अपना डंका बजा रहा है और लोग चांद पर जमीन खरीद कर घर बनाने की कल्पना कर रहे हैं तो वहीं इन सब कल्पनाओं से हटकर किरंदुल नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 17 के सृंगार पुर कैम्प के रहवासी आज भी झरिया के पानी को पीने और नहाने के लिए उपयोग करने के लिए मजबूर हैं । सियासी नज़र के हिसाब से किरंदुल नगर में पड़ रही भीषण गर्मी के 39 डिग्री तापमान में कहीं न कहीं इसे किरंदुल नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही कहे या वार्ड नं 17 के निर्दलीय पार्षद की अनदेखी । खैर यह तो वार्ड नं 17 के निर्दलीय पार्षद और किरंदुल पालिका प्रशासन ही बता पायेगा की 78 सालों के बाद भी झरिया का पानी पीने को क्या मजबूर हैं किरंदुल पालिका की जनता ।
