1 मई से टीकाकरण अभियान कुरूद नगर में युवा वर्ग 18 से 45 वर्ष के लोगों को नगर के सभी 15 वार्डों में टीकाकरण केन्द्र बनाने की विपक्ष ने किया माँग…

कुरूद नगर में एक मात्र टीकाकरण केन्द्र होने से होगी भारी अव्यवस्था, आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाने हेतू प्रत्येक वार्डों में टीकाकरण केन्द्र बनाने से सोसल डिस्टेंट का होगा पालन..

यशवंत गिरी गोस्वामी/ धमतरी/ नगर पंचायत कुरूद विपक्ष की ओर से नगर में होने वाली 1 मई से टीकाकरण अभियान को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने एवं नगर वासियों को सुरक्षित टीकाकरण अभियान से कोरोना मुक्त नगर बनाने के लिए प्रत्येक वार्डों में टीकाकरण केन्द्र बनाने का माँग करते हुए कुरूद SDM के प्रतिनिधि एवं CMO नगर पंचायत कुरूद के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया ! इस अवसर पर मैंने अपने विपक्ष के सहयोगी पार्षदगणों में राघवेंद्र सोनी , तुमेस्वरी ध्रुव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि हर हाल में नगर में टीकाकरण केन्द्र बढ़ाने के लिए प्रयास किया जायेगा ! इस अवसर पर हमारे नगर पंचायत के विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहु , सांसद प्रतिनिधि मुलचंद सिन्हा एवं भाजपा कार्यकर्ता- ब्राह्मण समाज कुरूद के अध्यक्ष कमल शर्मा भी उपस्थित थे !