( मिली जानकारी के अनुसार पालिका प्रशासन ठेकेदार को नोटिस देने से घबरा रहा )
किरंदुल — छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिका में शुमार किरंदुल नगर पालिका प्रतिदिन अपने नए नए कारनामों को लेकर प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समाचारों की सुर्खियों में बनी रहती है ।ऐसा ही एक नया मामला है किरंदुल नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 16 का जहाँ पर लगभग 15 वर्षों पूर्व किरंदुल नगर पालिका प्रशासन के द्वारा वार्ड की जनता को साफ सुथरा पानी दिलाने की सोच के साथ एक वाटर एटीएम का निर्माण कार्य किया गया था ।परंतु वार्ड वासियों से मिली शिकायत के अनुसार कई सालों से गांधी नगर के कालोनी में किरंदुल नगर पालिका परिषद के द्वारा निर्मित वाटर एटीएम की सफाई सालों से नही हुई है साथ ही किरंदुल नगर पालिका परिषद के किसी ठेकेदार ने उक्त वाटर एटीएम को अपने ठेकेदारी से संबंधित सामानों को रखने का स्टोर रूम कई वर्षों से बना कर रखा हुआ है ।जिसकी चर्चा किरंदुल नगर में कई दिनों से राजनेतिक चर्चा का भी विषय बना हुआ है ।मिली जानकारी के अनुसार पालिका प्रशासन ने उक्त ठेकेदार को वाटर एटीएम से ठेकेदारी से संबंधित टाइल्स ,मार्बल को हटाने का नोटिस तो जारी कर दिया है परंतु यह नोटिसों की बात कहां तक सच है यह तो पालिका प्रशासन ही जाने परंतु आज वर्तमान समय तक उक्त वाटर एटीम में ठेकेदार का ही कब्जा है ।अब देखने वाली बात यह है कि क्या पालिका प्रशासन उक्त वाटर एटीम को ठेकेदार के कब्जे से मुक्ति दिला पाती हैं या यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा ।
