विधायक ने जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया, वार्डो मे भर्ती मरीजों से जाना हालचाल

महासमुंद  – विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सोमवार को खरोरा स्थित जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी काउंटर, वार्डों में भर्ती मरीज व उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके अलावा अलग- अलग विभागों में जाकर अस्पताल के स्टाफ से भी कार्यों की जानकारी ली। वहां उपस्थित विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को मरीजों की सही देखरेख, समुचित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। गर्मी को देखते हुए अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी कहा।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ओपीडी काउंटर के पास पहुंचकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज व उनके परिजनों से बातचीत की। इसके पश्चात वे अलग-अलग वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलने पहुंचे।

चिकित्सकों की उपस्थिति में मरीजों से इलाज के संबंध में जानकारी ली। साथ ही परिजनों से भी अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। इसके पश्चात वें अलग अलग विभागों में पहुंचकर स्टाफ व चिकित्सकों से मिले।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मुन्ना साहू, पप्पू ठाकुर, गिरधर यदु, पार्षद विजय साव, पवन साहू, मोहन साहू उपस्थित थें।