आर्सेलर मित्तल कंपनी की सरहानीय पहल – माता भगवती विद्यालय चोलनार में प्रदान किया लाइट एमिटिंग डायोड टीवी।

( शिक्षा के साथ साथ देश दुनिया की खबरों से रूबरू हो सकेंगे छात्र )

किरन्दुल-आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया कम्पनी किरंदुल ने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ साथ स्कूली छात्रों को देश दुनिया की खबरों से रूबरू होते रहने के लिए नैगमिक सामाजिक दायित्व के तहत माता भगवती विद्यालय चोलनार में बच्चों के शैक्षणिक ज्ञानवर्धन के लिए मंगलवार को एलईडी टेलीविजन प्रदान किया गया।गायत्री परिवार और गायत्री ग्राम उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारी द्वारा कंपनी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुएआर्सेलर मित्तल कंपनी किरंदुल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया।मौके पर आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया लिमिटेड एएमएनएस के सीएसआर प्रमुख डॉ तेजप्रकाश,पूर्व सरपंच भीमा मंडावी,पंचगण उपस्थित थे।