सोनकर समाज के द्वारा मनाया गया बड़ी धूम धाम से राम जन्मोत्सव ।

कोलियारी/ धमतरी – विगत दिनांक 06.04.2025 दिन रविवार को अपार हर्ष उल्लास के साथ कोलियारी राज छत्तीसगढ़ सोनकर समाज पंजीयन क्रमांक 3275 द्वारा ईस्ट देव श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एवं हिंदू नव वर्ष की पावन बेला पर सर्वप्रथम शोभा यात्रा निकाली गई जो कि बाजा गाजा के साथ पूरे कोलियारी ग्राम का भ्रमण किया गया। तत्पश्चात भगवान श्री रामचंद्र जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चन किया गया एवं प्रतिभा वान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री ओंकार साहू जी विधायक विधानसभा क्षेत्र धमतरी थे। अध्यक्षता मुकेश कुमार सोनकर अध्यक्ष कोलियारी राज सोनकर समाज तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती ज्योति श्यामू सोनकर सरपंच ग्राम पंचायत कोलियारी, प्रकाश चंद सोनकर समाज सेवक, केश कुमार सोनकर ग्राम पटेल कोलियारी, संतोष सोनकर अध्यक्ष ग्राम विकास समिति कोलियारी, सत्रुहन सोनकर पूर्व राज अध्यक्ष कोलियारी थे।विधायक ओंकार साहू जी ने पूरे समाज को संगठित रहकर समाज को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एवं किसी भी प्रकार के समस्या होने पर समाधान करने की बात कही ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष राकेश सोनकर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभय सोनकर, सचिव रुद्रेश्वर सोनकर, उप सचिव ऋषि सोनकर, कोषाध्यक्ष अजय सोनकर, गोविंद सोनकर,नंद सोनकर,सोमन सोनकर, यशवंत सोनकर,रुपेश सोनकर, प्रकाश सोनकर, गणेश सोनकर,उदेराम सोनकर, महावीर सोनकर, कृष्णा सोनकर श्रीमती दुलारी सोनकर, पुष्पा सोनकर, अनीता सोनकर,रानी सोनकर,सुधा सोनकर एवं समस्त सोनकर समाज कोलियारी ने सहयोग प्रदान किया।