
मोहम्मद इकरार अहमद
संभागीय ब्यूरो सरगुजा।
अंबिकापुर/सीतापुर. सरगुजा जिले के एक सिरफिरे युवक ने पानी यानी जल, के लिए जला, डाला घर, भयानक सनसनीखेज जैसी खबर, “ख़ैबर साय के घर सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उड़ुमकेला से निकल कर सामने आईं, जहां एक ग्रामीण ख़ैबर साय ने मामूली बात पर अपना घर आग के हवाले कर दिया। भीषण आग (Huge Fire) से पूरा घर धू-धू कर जल गया।
आग से घर में रखे सामान के अलावा धान, चावल, महुआ समेत अन्य खाद्य सामग्री जलकर खाक हो गया। लोग देखते ही रह गए। देखते ही देखते सारा माल खा क़ में मिल गया और परिजनों ने कूद कर अपनी जान बचाई। दरअसल पूरा मामला उड़ूमकेला निवासी खैबर साय के घर का है जहां खैबर शराब के सेवन के बाद घर पहुंचा, मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे अपनी पत्नी से पीने के लिए पानी मांगा। पत्नी ने पानी देने से इंकार किया तो नराज ख़ैबर गुस्से से आग बबूला हो उठा, उसने पुन अपनी धर्मपत्नी से पानी, जल की गुहार लगाई, और कहा कि पानी दे दो, बहुत प्यास लगी है वरना सारे घर में आग लगा दूंगा। गुस्से से बैठी पत्नी से पानी,जल न मिला तो, इसी बीच नशे में धुत्त युवक ने पैरा डालकर घर में आग लगा दी। देखते ही देखते पूरा घर जलने लगा। इस दौरान घर के अन्य सदस्यों ने भागकर जान बचाई। इसकी शिकायत ग्रामीण ख़ैबर साय के बेटे ने सीतापुर थाने में उपस्थिति देते हुए दर्ज कराई है। ख़ैबर के बेटे की सूचना पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया हुए फौरन दलबल के साथ ग्रामीण युवक ख़ैबर की ख़बर लेने ख़ैबर साय के घर पहुंचे। जब पुलिस पहुंची तो ख़ैबर का सारा घर व माल जलकर खाक हो गया था, और आरोपी पुलिस की सूचना मिलते ही फरार हो गया। ख़ैबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है था। ख़बर लिखे जाने तक आरोपी फरार है।
