जैसा कि सोशल मीडिया अपने विचारों को रखने का एक अच्छा और सुगम माध्यम माना जाता है आप सभी मेरे विचारों को समझ कर इसपर अपने विचारों को बताएं…


मामला जैसा नजर आ रहा है वैसा नहीं है किसी जन निर्वाचित नेता के बंगले पर पैदल गुलाब गैंग बना कर विरोधात्मक कार्यवाही हेतु प्रदर्शन करना और नेता के ना रहने पर बंद दरवाजे पर गुलाब की गुलाबगिरी करना यह तो सिर्फ दिखावा था यह उनकी पसंद नहीं बल्कि इन प्रथम पंक्ति के आदरणीय नेताओं को हमारी भजपा सांसद महोदया की कार्यप्रणाली इतनी पसंद आई कि गुलाब लेकर यह जानते हुए भी गुलाबगिरी करने पहुँच गए की सांसद महोदया सांसद निवास पर नहीं बल्कि निज निवास पर अपने गृह ग्राम मैं है यह विरोधात्मक शैली का प्रदर्शन नहीं करता बल्कि भाजपा सांसद के महत्व का प्रदर्शन करता है और हम सभी उनकी इस इच्छा का सम्मान भी करते हैं साथ ही पूरा भाजपा का हर सच्चा सिपाही इनकी गुलाब गिरी को मौन सहमति प्रदान कर स्वागत करेगा। लेकिन इसके साथ ही कुछ सवाल भी मन में उत्पन्न होते हैं। क्या इससे पहले कभी किसी जन निर्वाचित नेता के बंगले पर कांग्रेश द्वारा ऐसा प्रदर्शन हुआ है। यह जानते हुए भी की देश,राज्य और शहर महामारी के विकट स्थितियों से गुजर रहा और आपके चुने हुए प्रतिनिधि सत्तानशीन है सभी पदों पर कांग्रेसी नेताओं का कब्जा है आपके कब्जा धारी नेता इस विकट परिस्थिति में क्या कर रहे हैं। यह तो बताइए महोदय क्या आपके और आपके द्वारा चुने हुए नेताओं के द्वारा किसी भी प्रकार का सेवा या जिम्मेदारी का कार्य किया गया है महोदय आप सभी तो इस पिक्चर से ही बाहर नजर आ रहे है और तो और आपसे सामान्य नागरिकों की तरह लॉकडाउन का पालन भी नहीं किया जा रहा है। साथ ही साथ आप तो यह भी भूल गए की आपके ऊपर सक्रिय जिम्मेदारी है। महामारी की भयावह स्थिति को देखते हुए पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी के कारण मृत्यु दर बढ़ रही है। सांसद महोदय की दूरगामी सोच के परिणाम स्वरूप ऑक्सीजन अन्य प्रदेशों में उपलब्ध हो रही है। करिश्मा तो यह है कि अब जिन्दल प्लांट द्वारा भी ऑक्सीजन अन्य प्रदेशों में भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सांसद गोमती साय द्वारा प्रधानमंत्री जी से चर्चा की गई ऑक्सीजन की कमी के कारण क्षेत्रवासियों को हो रही असुविधा को देखते हुए प्रधानमंत्री जी से ऑक्सीजन प्लांट का मांग की थी। जिसके फल स्वरुप आज छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट बनाने का ऐलान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया छत्तीसगढ़ के इन 14 जिलों में से एक जिला रायगढ़ भी है इसकी जानकारी मैं आप सभी आदरणीयों को देना चाहूंगा। जिन्होंने विचित्र तरीके से विरोधात्मक प्रतिक्रिया दर्शाइ है। इसके विपरीत महामारी के अवसर पर आप अपनी पार्टी के सेवा कार्यों को अच्छे से कीजिए वैसे आपने अभी तक जनसामान्य की सेवा की है या इसका इरादा भी रखते है या नहीं… आदरणीय इस परिस्थिति में पार्टीगत राजनीति को छोड़कर मिलकर कार्य करें तो ज्यादा अच्छा होगा। महोदय राजनीति आप करते हैं और मैं भी तो मेरा एक आग्रह स्वीकार करें…राजनीति का साफ और स्वच्छ रहना अति आवश्यक है कृपया स्थिति परिस्थिति को देखते हुए साफ एवं स्वच्छ राजनीति करें…

अंततः आदरणीय हमें भी गुलाब अति प्रिय है।

आकाश मिश्रा
युवा_सिपाही
भारतीय_जनता_ पार्टी