राजीव लोचन प्रयाग फॉउंडेशन कोविड पीड़ित व उनके परिजन एवं गरीब परिवारों को करा रहा भोजन उपलब्ध।

राजीव लोचन प्रयाग फॉउंडेशन कोविड पीड़ित व उनके परिजन एवं गरीब परिवारों को करा रहा भोजन उपलब्ध।

नगर की राजीव लोचन प्रयाग फॉउंडेशन संस्था नगर के कोविड पीड़ितों के लिए उनके घर तक भोजन पहुचाने का बीड़ा उठाया है। यह संस्था रोजाना 30-40 लोगों जरूरतमंदो तक खाना पहुचाने का काम कर रही हैं। संस्था ऐसे परिवार जो पीड़ित होने के चलते भोजन बनाने में असमर्थ है उन तक भोजन पंहुचा रही है। नगर के युवा समाज सेवियों ने भोजन की समस्या को द्वखत्व हुए इस अभिनव पहल की शुरुआत की। संस्था के सदस्यों राजीम के युवा रिकेश साहू, विकास मिश्रा, वीरेंद्र साहू, अखिलेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, लिकेश्वर साहू, आशुतोष गुप्ता, नगर किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री लालचंद मेघवानी जी,श्याम अग्रवाल जी, जिला पंचायत सदस्य श्री चंद्रशेखर साहू जी,मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा जी, मनोज सोनवानी, आदि इस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
राजिम में ऐसे परिवार जो कोरोना से संक्रमित हो जिससे उसके परिवार में खाना बनाने में समस्या आ रही तो भोजन के लिये संपर्क करें।
9893287218,8962614974,9993945883,9981381234