( बैलाडीला देवस्थान श्री राघव मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा )
किरंदुल – माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर स्थित किरंदुल नगरी में इस बार राम नवमी के अवसर पर भगवान राम के जन्महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा और स्कूटी रैली निकाली गई ।सनातन हिन्दू समाज और राम नवमी आयोजन समिति के द्वारा इस आयोजन की भव्य तैयारी की गई थी ।रामलला की शोभायात्रा और स्कूटी रैली नगर के हृदय स्थल पर मौजूद बैलाडीला देवस्थान श्री राघव मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ हुई ।शोभायात्रा को श्री राघव मंदिर के प्रधान पुजारी सत्येंद्र प्रसाद शुक्ला ने विधिवत पूजा अर्चना पश्चात रवाना किया ।रामलला की शोभायात्रा श्री राघव मंदिर से प्रारंभ हो कर बस स्टैंड चौक ,बंगाली कैम्प ,अम्बेडकर चौक से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करते हुए वापिस श्री राम मंदिर पहुंची ।इस बीच भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगा कर सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया ।जिसमें सैकड़ो बाइक और स्कूटी सवारों ने अपनी वाहनों में भगवा ध्वज लगा रखा था । श्री राम जी की शोभायात्रा जिस जिस स्थानों से गुजरी उस जगह पर भक्तों ने पुष्प अर्पित कर शोभायात्रा का स्वागत किया । इस दौरान जगह जगह भक्तों ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने जलपान की भी व्यवस्था की थी ।
