फिंगेश्वर :- चैत्र नवरात्रि महाअष्टमी के शुभ अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला धमनी संकुल केंद्र किरवई में नौ कन्या पूजन एवं न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित जनपद सदस्य राधेश्याम साहू एवं अध्यक्षता सरपंच रामकली रामानंद ध्रुव तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रधान पाठक गोप कुमार साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ दुर्गा स्वरूप छात्राओं का पूजन स्तुति कर उन्हें श्रृंगार सामग्री भेंट कर किया तथा उनसे आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राधेश्याम साहू ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारे बच्चों में धार्मिक भावना के साथ ही साथ साथ नैतिक मूल्यों का विकास करता है। जिससे बच्चों में आध्यत्मिक विचार के साथ ही संस्कार का विकास होता है। वर्तमान समय में जब हमारे बच्चे अपनी संकृति और परंपराओं से पृथक होते जा रहे तब ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें प्रेरित किया जा सकता। सरपंच रामकली ध्रुव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा कि बच्चों को बचपन से ही ऐसे वातावरण प्रदान करने से उनके मन में आस्था का भाव विकसित होता है तथा परस्पर एक दूसरे के प्रति सद्भावना के लिए पनपती है। स्व सहायता समुह के द्वारा बच्चों को न्योता भोज के रुप में खीर पूड़ी एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेन्द्र पंत ने किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान पाठक गोप कुमार साहू, शिक्षक महेन्द्र पंत, सरपंच प्रतिनिधि रामानंद ध्रुव, प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रीति नायक, संतोषी सेन, वंदना साहू, गीता साहू, प्रेमीन साहू, तोषण साहू तथा स्कूल के छात्र छात्रा उपस्थित थे।
