जिले में मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन करने वाले वाहन चालकों पर चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान।

यात्री परिवहन करने वाले वाहनो को खाली कराकर समझाईश देकर छोड़ा गया।

 यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 40 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर वसूला गया 16600 रू. समन शुल्क।

 बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का पालन करें, मालवाहक वाहन में यात्री परिवहन न करें।

 बालोद –  पुलिस अधीक्षक बालोद  एस. आर. भगत के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व बालोद जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों विशेष कर मालवाहक में यात्री परिवहन करने पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान यातयात नियमों के उल्लंघन करने वाले 40 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 16600रू. समन शुल्क वसूल किया गया साथ ही मालवाहक वाहन में सवारी बैटाकर चलने वाले वाहन चालकों को रोककर सवारीयों को उतारकर खाली वाहन को समझाईश देकर छोड़ा गया।

यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से यातायात नियमों का पालन करने अपील की जा रही है। आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन वलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।