सृजन की वेदिता साहू जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में रायपुर जिले में रही प्रथम।
आरंग – स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आरंग से 3 विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु हुआ ।ज्ञात हो कि प्रति वर्ष हजारों की संख्या में बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा दिलाते हैं जिनमें से कुछ ही बच्चों का चयन हो पाता है और शहरी क्षेत्रों के लिए सीटों की संख्या भी कम होती है ऐसी स्थिति में हजारों को पछाड़ कर अपना स्थान सुनिश्चित करना सबसे बड़ी उपलब्धि है।ऐसी स्थिति में हमारे विद्यालय से शहरी क्षेत्र से कुमारी वेदिता साहू पिता श्री बेनीराम साहू,माता कुमेश्वरी साहू ऑल ओवर रैंक शहरी + ग्रामीणक्षेत्र से प्रथम , शुभ देवांगन पिता महेश कुमार देवांगन, माता मिथलेश्वरी देवांगन, ऑल ओवर रैंक 12 वां, शहरी क्षेत्र में7 वां रैंक का चयन 6 वीं प्रवेश हेतु हुआ । वहीं 9 वीं प्रवेश के लिए सुहाना हिरवानी पिता पुरषोत्तम शरण हिरवानी माता बृजेश्वरी हिरवानी का चयन होना विद्यालय के साथ पूरे आरंग नगर के लिए गौरव का विषय है। विदित हो कि सृजन सोनकर विद्या मंदिर लगातार नवोदय विद्यालय के लिए चयन देने वाला एक बेहतरीन विद्यालय है।उनके इस चयन पर माता पिता में हर्ष का माहौल छाया हुआ है।बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति के संरक्षक लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष छत्रधारी सोनकर,उपाध्यक्ष सियाराम,सोनकर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सोनकर, सचिव सूरज सोनकर, सह सचिव सतीश सोनकर, विद्यालय की प्राचार्य शयशोदा योगी,उप प्राचार्य भारती वर्मा,प्रधान पाठिका सोहागा देवांगन नवोदय शिक्षक भीमा लाल यादव, चेतन सिंह चौहान,गौतम जलक्षत्री सहित समस्त गुरुजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।
