ग्राम मुजगहन में साहू समाज ने कलश यात्रा निकालकर धूमधाम से मनाई मां कर्मा जयंती।

यशवंत गिरी गोस्वामी 

धमतरी – ग्राम मुजगहन में हरदिहा ( साहू ) समाज के तत्वधान में मां कर्मा जयंती समारोह आयोजन किया गया! साहू समाज एवं ग्रामवासियों द्वारा भक्त शिरोमणि मां कर्मा की 1009 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई l वही अवगत हो राज्य शासन द्वारा साहू समाज की आराध्य देवी भक्ति माता कर्मा की जयंती समारोह में 25 मार्च 2025 को राज्य स्तर पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

साहू समाज द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई l इस शोभायात्रा में सेकड़ो महिलाओं ने सर पर कलश रख कर शोभा यात्रा में शामिल हुई l

भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर अतिथियों का स्वागत किया गया l साथ ही साहू समाज नवनिर्वाचित सरपंच व बजुर्गो का सम्मान किया गया साथ ही भोग भंडारे का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में एक जोड़े वर वधु की शादी कर सामज जानो द्वारा आशीर्वाद दिया !

इस आयोजन में अध्यक्ष लखन साहू, ढेरहा राम साहू, सरपंच होमेश्वर साहू, जिला पंचयात सदस्य धनेश्वरी साहू, भूमेश साहू, बेद राम साहू, उपसरपंच जतिन साहू, होरी लाल साहू, पूर्व सरपंच चंद्रशेखर साहू, रामायण साहू, देवेश साहू, लक्ष्मीनरायन साहू, ओम प्रकाश साहू सहित सामज के पदधिकारी सहित बड़ी सँख्या सामजजन उपस्थित थे !