राजशेखर नायर
धमतरी – थाना प्रभारी भखारा उपनिरी० उमाकांत तिवारी द्वारा अपने थाना स्टॉफ की अलग-अलग टीम बनाकर जिसमें महिला स्टॉफ को साथ लेकर मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपिया रामेश्वरी देशलहरे पति सोनउ राम उम्र 49, वर्ष सा० कोपेडीह के कब्जे से कुल 22 लीटर इसी प्रकार आरोपी रमेश कुमार बंजारे पिता दशरथ बंजारे उम्र 32 वर्ष सा० कोपेडीह के कब्जे से कुल 20 लीटर हाथ भट्टी से बना महुआ शराब को अवैध रूप से शराब रखकर बिकी करने की सुचना पर रेड कार्यवाही किया मौके पर दोनो आरोपियो के कब्जे से कुल 04 नग प्लास्टिक जरकीन जिसमें हाथभट्ठी से बना महुआ शराब कुल जुमला 42 लीटर जुमला किमती 4200/- रूपये महुआ शराब को बिक्री करने रखे हुये मिला जिसे जप्त कर आरोपी रामेश्वरी देशलहरे के विरूद्ध अपराध क्र० 34/2025 तथा आरोपी रमेश कुमार बंजारे के विरुध्द अपराध क्र० 35/25 धारा 34 (2), आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है। 
तथा गांव के आसपास के खेतो में आरोपियों द्वारा छिपाकर रखे महुआ लाहन करीबन 30-35 क्विंटल को मौके पर नष्ट किया गया। आरोपी रामेश्वरी देशलहरे, पति सोनउ राम, उम्र 49 वर्ष सा० कोपेडीह,थाना भखारा, जिला धमतरी और रमेश कुमार बंजारे पिता दशरथ बंजारे उम्र 32 वर्ष सा० कोपेडीह थाना भखारा, जिला धमतरी के विरुद्ध कार्रवाई की गई. 
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भखारा उपनिरी० उमाकांत तिवारी, प्रआर० अश्वनी बंजारे,सीताराम नारंग,मनोहर साहु,खिनेश साहु आर० खुमान साहू, हरिशंकर सिन्हा,गजेन्द्र टंडन,संजय ओगरे, सुदर्शन दीवान, गोपाल साहु, अवनीश विश्वकर्मा, धनसाय भारद्वाज, चंद्रहाश मनहरे,नीरज ध्रुव, मआर०अमृता मतस्यपाल,सोनिया साहु, संतोषी साहू थाना भखारा जिला धमतरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
