साहू समाज ने कलश यात्रा निकालकर धूमधाम से मनाई मां कर्मा जयंती।

यशवंत गिरी गोस्वामी 

धमतरी – ग्राम मुजगहन में में झरिया ( साहू ) समाज के तत्वधान में मां कर्मा जयंती समारोह साहू समाज एवं ग्रामवासियों द्वारा भक्त शिरोमणि मां कर्मा की 1009 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई l वही अवगत हो राज्य शासन द्वारा साहू समाज की आराध्य देवी भक्ति माता कर्मा की जयंती समारोह में 25 मार्च 2025 को राज्य स्तर पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

साहू समाज द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई l इस शोभायात्रा में महिलाओं ने सर पर कलश रख कर शोभा यात्रा में शामिल हुई l भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर अतिथियों का स्वागत किया गया l भोग भंडारे का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रूपचंद साहू और कृष्णा साहू ने कार्यक्रम की जानकारी दी जिस आयोजन में सामजजन व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे l