फिंगेश्वर :–शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में होली का पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया.इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरनलाल साहू ने होली की पौराणिक कथा सुनाते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और उमंगो का त्यौहार है.यह बुराई रूपी कचरे को जलाकर अच्छाई रूपी ज्ञान विकसित करता है.रंगों का यह पर्व अन्याय, अत्याचार, ईर्ष्या, द्वेष छल- कपट को भस्म कर न्याय, सदाचार, प्रेम, आनंद एवं निश्चल निर्मल वातावरण सृजन का संदेश देता है. उन्होंने आगे कहा कि आगामी 20 मार्च से नवमी एवं ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा होने वाली है अतः आप सभी सकारात्मक सोंच रखते हुए आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं तो निश्चित सफलता मिलेगी.तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों को तिलक लगाकर उनसे आशीर्वाद लिया इस अवसर पर प्राचार्य पूरन लाल साहू,व्याख्याता दिनेश कुमार साहू,विनय कुमार साहू,नरेन्द्र कुमार वर्मा, रेखा सोनी,गीतांजली नेताम,संतोषी गिलहरे,शिक्षक नकुल राम साहू,भृत्य आकाश सूर्यवंशी व छात्र-छात्र उपस्थित थे.
