संकट की घड़ी में “गुलाब” का बड़ा महत्त्व। पूरे देश में हो रही चर्चा…

संभागीय ब्यूरो
मोहम्मद इकरार अहमद

सरगुजा/मनेंद्रगढ़ – आदिवासियों के मसीहा बने राज्यमंत्री “गुलाब” कमरों किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं जो खुद “गुलाब” की तरह एक दूजे से परिचित हो कर जग में खुशबू बिखेर रहे हैं, जिसकी चर्चा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में की जा रही है कोरोना के इस महा संकटकाल में देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है वहीं ऑक्सीजन की कमी के कारण कई कोविड मरीजों की जान चली जा रही है ! ऐसी स्थिति में कोरिया जिले के भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के कर्मयोगी रहनुमा विधायक गुलाब कमरो पूरी तरह से कोरिया जिले की जनता के साथ इस संकट काल में खड़े हुए हैं! जिसकी सरहना पूरे देश में हो रही है, जिले में ऑक्सीजन की कमी से किसी कोविड मरीज की जान न जाए इसकी चिंता करते हुए विधायक गुलाब कमरो ने कोरिया जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को एवं कोरोना मरीजों के लिए दवाइयों की समुचित व्यवस्था करने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा है ! विधायक गुलाब कमरो की पहल पर कोरिया जिले में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होगा जो कोरिया वासियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर है ! कोरिया जिले में ऑक्सीजन प्लांट के लिए कोरिया जिले के संवेदनशील कलेक्टर एस एन राठौर ने डीएमएफ फंड से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने हेतु 3 करोड़ 22 लाख 37 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो कोरिया जिले में बढ़ते हुए कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए कोरिया जिला प्रशासन के साथ मिलकर पूरी तरह से प्रयासरत है ! कोरिया जिला प्रशासन कोविड मरीजों की जान की रक्षा के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहा है जिससे कोरिया जिले से कोरोना वायरस को खत्म किया जा सके ! प्रभारी मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया के अनुशंसा पर कोरिया जिला के संवेदनशील कलेक्टर एसएन राठौर ने कोरिया जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए डीएमएफ फ॑ड से 3 करोड़ 22 लाख 37 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है ! कलेक्टर श्री राठौर ने कोरिया जिले में कोरोना से लड़ने में स्वास्थ्य सुविधा में बढ़ोतरी की है ! अब जरूरतमंद कोविड मरीजों को आसानी से मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी !

विधायक गुलाब कमरो ने सीएम, प्रभारी मंत्री व कलेक्टर के प्रति जताया आभार।

कोरिया जिले में माइक्रोप्रोसेसर बेस्ड ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो ने सीएम भूपेश बघेल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत,प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया व कलेक्टर कोरिया एस एन राठौर का आभार व्यक्त कर सादर धन्यवाद ज्ञापित किया है!

विधायक की पहल पर कोविड अस्पताल आमाखेरवा में मरीजों के लिए मिलेगी सर्व सुविधायुक्त 15 ऑक्सीजन बिस्तर की सुविधा।

कोरोना महामारी के इस संकट काल में एक तरफ जहां ऑक्सीजन की कमी के कारण कोविड मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है तथा ऑक्सीजन की किल्लत सामने आ रही है ऐसी स्थिति में सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने कोविड मरीजों के लिए सराहनीय पहल की है अब विधायक गुलाब कमरो की पहल पर कोविड अस्पताल आमाखेरवा में कोविड मरीजों को सर्व सुविधा युक्त 15 ऑक्सीजन बिस्तर उपलब्ध हो सकेंगे जो बहुत बड़ी राहत भरी खबर है ! सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो की मरीजो के लिए राहत भरी सराहनीय पहल से कोविड केयर सेंटर आमखेरवा एसईसीएल सेंट्रल हास्पिटल मनेन्द्रगढ़ में 15 बैड आक्सीजन पाईप लाईन फिक्सिंग कार्य को सुनिश्चित करने एवं आक्सीजन की उपलब्धता हेतु एसईसीएल हसदेव क्षेत्र ने तत्काल कार्य शुरू करने का आदेश किया है ! कोविड अस्पताल आमाखेरवा मनेंद्रगढ़ में 15 ऑक्सीजन बिस्तर उपलब्ध हो जाने से कोविड मरीजों को जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता होगी बहुत बड़ी राहत मिल सकेगी ! उल्लेखनीय है कि सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए शासन व प्रशासन स्तर से हर संभव प्रयास कर रहे हैं !
सीजीएमसी लिमिटेड अम्बिकापुर के माध्यम से कोविड केयर सेंटर आमाखेरवा मनेंद्रगढ़ में मरीजो के लिए सर्वसुविधा युक्त 15 आक्सीजन बिस्तर की सुविधा मिलेगी !

विधायक कमरो ने स्वास्थ्य सचिव से की चर्चा

कोरोना महामारी में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण कोरिया जिले के कोविड मरीजो की बेहतर ईलाज व सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने स्वास्थ्य सचिव रेणु जे पिल्ले से विस्तार से चर्चा की है! विधायक गुलाब कमरो ने स्वास्थ्य सचिव से कोरिया जिले में ऑक्सीजन प्लांट व पर्याप्त मात्रा में रेमडिसिवर इंजेक्शन व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की है !