
प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 27 अप्रैल 2021 को अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) धमतरी श्री चंद्रकांत कौशिक के समक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जिला सचिव बलराम तारम एवं ब्लॉक अध्यक्ष गेवाराम नेताम के नेतृत्व में होम आइसोलेशन/ क्वारंटाइन सेंटर में ड्यूटीरत शिक्षकों को रात्रिकालीन ड्यूटी से मुक्त कर स्थानीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, ड्यूटी अवधि कम कर रोटेशन में ड्यूटी लगाने, दिव्यांग -गंभीर बीमारी- से ग्रस्त- शिशुवती एवं गर्भवती महिला शिक्षिकाओं एवं 50 वर्ष से ऊपर शिक्षकों को ड्यूटी से मुक्त रखने,ड्यूटी रत शिक्षकों को कोविड-19 सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने तथा शिक्षकों को कोरोना वारियर्स मानते हुए प्राथमिकता क्रम में टीकाकरण कराने,50लाख का बीमा कवर प्रदान किए जाने संबंधी प्रमुख विषयों में सार्थक चर्चा किया ।
जिस पर अधिकारी महोदय ने शिक्षकों के रात्रि कालीन ड्यूटी की व्यवहारिक समस्याओं को उचित मानते हुए तथा शिक्षकों की रोस्टर क्रम में ड्यूटी एवं ड्यूटी अवधि के घंटों में कमी करने के संबंध में शीघ्र ही जनपद सी.ई.ओ. के साथ चर्चा कर उक्त आदेश में संशोधन करने संबंधी संबंधी सहमति प्रदान कर पूर्णतया आश्वस्त किया गया। उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि शिक्षकों को कोरोना वारियर्स दर्जा देने संबंधी अपना अभिमत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रदान किया है परंतु बीमा सहित यह मांग प्रमुख रूप से राज्य एवं केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र के अधीन है। साथ में उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षक संवर्ग को परिसर के भीतर किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं करने संबंधी भी निर्देश दिए गए हैं, केंद्र के बाहर से ही दायित्व का निर्वहन करना है। इसके लिए व्यवस्था संबंधी आवश्यक कार्यवाही स्थानीय पंचायत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ तालमेल स्थापित करके करना है पंचायत में भी इसके लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही साथ ही उन्होंने शिक्षकों से आह्वान एवं अपील किया कि कोरोना के बचाव हेतु जन जागरूकता लाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन सतर्कता, गंभीरता एवं सक्रियता के साथ करें।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से जिला सचिव बलराम तारम,ब्लॉक अध्यक्ष गेवाराम नेताम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.पी.साहू, ज्ञानेश्वर सिन्हा,हरीश गजेन्द्र, नारद देवांगन,दीपेंद्र साहू,भोजराज साहू शामिल थे।।

गेवाराम नेताम ब्लॉक अध्यक्ष
ज्ञानेश्वर सिन्हा ब्लॉक सचिव
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक शाखा धमतरी
