जब भाजपाई थाना पहुँच कर ब्लॉक कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर करवाया

राजिम।    महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के अध्यक्ष राजेश साहू, भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के पूर्व अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल राजिम के अध्यक्ष कमल सिन्हा एवं भाजपा जिला गरियाबंद के उपाध्यक्ष महेश यादव कोषाध्यक्ष राहुल सेन के द्वारा कांग्रेसियों का विरोध करते हुए थाना राजिम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ऊपर एफ आई आर दर्ज करवाया गया। कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर जाकर गुलदस्ता भेंट कर रहे हैं जबकि पूरा जिला कंटेंटमेंट एरिया घोषित किया गया है तथा पूरे गरियाबंद जिला में धारा 144 लागू है उसके बावजूद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने राजनीति चमकाने एवं अपने नाकामी को छुपाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर गुलदस्ता भेंट किया जा रहा है और इनके द्वारा कहां जा रहा है की मोदी जी के कारण पूरे देश में कोरोना महामारी को फैलाया जा रहा है जबकि सच्चाई यह है कि पूरे देश में मोदी के  नेतृत्व में कोरोना महामारी को मात दे रहा है उनके कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि आज हमारे देश में स्वयं का वैक्सीन बन गया है तथा पूरे देश में 551 नया ऑक्सीजन प्लांट बन रहा है इन सब को यह कांग्रेसी पहचान नहीं पा रहे है,  भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के घर जाकर गुलदस्ता भेंट कर एक प्रकार से कोरोना महामारी को फैलाने का प्रयास कर रहे हैं अगर कहीं हमारे किसी भी कार्यकर्ता को कोरोनावायरस  आता है तो कांग्रेस की जवाबदारी होगी जोकि  घोर निंदनीय है।  यह कांग्रेस कार्यकर्ता की मानसिकता को दर्शाता है। पूर्व सांसद के द्वारा कलेक्टर गरियाबंद से मांग किया गया की कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाए