नक्सलियों ने 6 ट्रैक्टर व 1 टेंकर को किया आग के हवाले, पखांजूर में दिया घटना को अंजाम…

पखांजूर–बिप्लब कुण्डू–27.4.21/ पखांजूर नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों का उत्पात जारी है। सुकमा के बाद पखांजूर में नक्सलियों ने 6 ट्रेक्टर और 1 टैंकर को आग के हवाले कर दिया। इधर दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने भारत बंद का बैनर, पोस्टर लगाया है।

बता दें कि नक्सलियों ने सोमवार को भारत बंद का आव्हान किया था। इसी के मद्देनजर नक्सली अलग-अलग जगहों में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सुकमा में रविवार की रात कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। वहीं सोमवार को छग.महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र गढ़चिरौली में नक्सलियों ने 6 ट्रेक्टर और 1 टैंकर को फूंक दिया। पर्मिली.मेदपल्ली इलाके में आगजनी की वारदात हुई है। आगजनी की खबर के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

इधर कांकेर जिले के पखांजूर में नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगाया है। दंतेवाड़ा जिले के पल्ली बारसूर रोड पर भी नक्सलियों ने बैनर पोस्टर टांगे है, जिसमें भारत बंद का ऐलान किया है। पूर्व बस्तर डिविजनल कमेटी ने यह पोस्टर जारी किया है। इस घटना के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।