फिंगेश्वर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाण्डुका के हेल्थ केयर व्यवसाय के छात्राओं का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंअस्पताल भ्रमण के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आर एम ओ डॉक्टर विवेकसिंह केंद्र प्रभारी डॉक्टर नागवंशी एवम समस्त स्टॉफ के निर्देशन मेँ यह कार्यक्रम आयोजित हुआ l डॉक्टर सिँह सम्बोधित करते हुए कहा कि आज बालिका हर क्षेत्र में अपना स्थान अर्जित कर रही है अतः शिक्षा में कामयाबी के लिए परिश्रम करने की आवश्यकता है l डॉक्टर सिँह ने बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के साथ ही अच्छी स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए जोर दिया l महिलाओं की प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण भ्रूण हत्या निषेध माहवारी के समय सावधानियां विभिन्न टीकाकरण महिलाओं मेँ होने वाले बीमारियां आदि के सम्बन्ध मेँ विशेष जानकारियां दिए l उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य शिक्षक गण एवम व्यावसायिक प्रशिक्षक हेल्थ केयर मनोज चंद्राकर सम्मिलित हुए l
