फिंगेश्वर :– विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी एवं बी आर सी सी सुभाष शर्मा द्वारा विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण कर अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों पर समीक्षा किया जा रहा है। कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में हुए शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों में आए सी एवं व डी श्रेणी के स्कूलों का समीक्षा बैठक लेकर बेहतर परिणाम लाने हेतु निर्देशित किया गया है.जिला शिक्षा अधिकारी ए. के. सारस्वत के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी एवं बी आर सी सी सुभाष शर्मा द्वारा विभिन्न स्कूलों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है एवं स्टॉफ के साथ समीक्षा बैठक लिया जा रहा है तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे गौरव गरियाबंद अंतर्गत निर्धारित सभी दिशा निर्देशों का पालन करने निर्देशित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बकली, धूमा, पसौद ,गुंडरदेही किरवई ,अरंड स्कूल का निरीक्षण बी ई ओ रामेंद्र कुमार जोशी एवं बी आर सी सी सुभाष शर्मा द्वारा किया गया तथा स्टॉफ के साथ समीक्षा बैठक कर जिन विषयों में बच्चे कमजोर हैं उन विषयों की अतिरिक्त कक्षा लगाकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने निर्देशित किया गया साथ-साथ बच्चों को भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु आवश्यक टिप्स दिए गए हैं । अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण कर स्टॉफ के साथ कम अंक प्राप्त विषयों के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्नों, वस्तुनिष्ठ प्रश्नों एवं कठिन प्रश्नों की तैयारी बच्चों को करवाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया तथा प्री बोर्ड और बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने चर्चा किया गया । कक्षा 12वी व 10 वी के बच्चों को कम समय मे तैयारी कैसे हो और प्रत्येक दिन निर्धारित समय सारणी अनुसार कठिन विषयों को ज्यादा समय देकर तैयारी करने निर्देशित किया गया़.वही शाला परिसर की साफ सफाई एवं बैठक व्यवस्था व्यवस्थित करने को निर्देशित करते हुए जिला प्रशासन गौरव गरियाबंद द्वारा अभिनव पहल ऑनलाइन क्लास में जुड़ने निर्देशित किया गया. इसी तरह इस बार कक्षा 5 वी व 8 वी में होने वाली एकीकृत परीक्षा के लिए बच्चों को अतिरिक्त कक्षा लगाकर उनके ग्रेडिंग में आवश्यक सुधार लाने निर्देशित किया गया. पूर्व माध्यमिक शाला फोकट पारा किरवई के निरीक्षण में प्रातः 10:00 बजे सभी शिक्षक अनुपस्थित पाए गए जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया.वही अधिकारियों द्वारा प्रत्येक बच्चे का अपार आईडी, आय जाति, निवास ,जन्म प्रमाण पत्र बनाने निर्देशित किया गया.
