( भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस का किया था पुतला दहन )
किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल में बढ़ते गर्मी के तापमान के बीच सियासी तापमान भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है । उल्लेखनीय हैं कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति अधिनियम के लोकसभा में फेल होने के विरोध में छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर लोह नगरी किरंदुल में किरंदुल भाजपा मंडल महिला मोर्चा के नेतृत्व में किरंदुल नगर के जयस्तंभ चौक में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था ।परंतु मजेदार बात इस प्रदर्शन में यह दिखी की भाजपा के द्वारा आयोजित कांग्रेस पार्टी के खिलाफ इस प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद की जगह कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए । जिसने किरंदुल की राजनैतिक सियासत के तापमान को 45 डिग्री से पार कर दिया है ।
