शब्दकार की मासिक गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन:

हैदराबाद :- कुछ इस तरह से हमने / एक दूजे पर अधिकार लिखा यह उद्गार हैदराबाद से जुड़ी कवयित्री आर्या सिंह की रही। प्रचंड गर्मी को ध्यान में रखते हुए 26 अप्रैल 2026 को शब्दकार साहित्यिक समूह की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन शब्दकार की उपाध्यक्ष संगीता कुजारा टॉक ने ऑनलाइन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरूआत विम्मी प्रसाद ने सरस्वती वंदना से की तथा शहर के रूचिकर काव्य प्रेमियों ने काव्य पाठ किया। राकेश रमण ने बहुत सुन्दर कविता, एक गीत प्रीत का गा सको तो चलो/ धरा को मीत बना सको तो चलो का पाठ किया। माधवी उपाध्याय ने, झारखंड वन प्रदेश संस्कृति उत्तम/ ढोल, मांदर, गीत संग नृत्य करे मन, का बहुत सुन्दर पाठ किया।

शब्दकार टीम के सचिव राजीव थेपड़ा ने भावपूर्ण गीत की प्रस्तुति दी तो टीम के सदस्य, नंदा पाण्डेय, अनामिका प्रिया, सत्या शर्मा, जय माला, सुमिता सिन्हा, ने हमेशा की तरह सारगर्भित रचनाओं का पाठ किया। इस अवसर पर पुष्पा पाण्डेय, खुशबू बरनवाल सीपी, अपर्णा सिंह अर्पी, गीता चौबे गूँज, डॉक्टर आकांक्षा चौधरी, सुनीता श्रीवास्तव, सरोज अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, रूना रश्मि, रंजना वर्मा उन्मुक्त, मधुमिता साहा, अंशिता, विम्मी प्रसाद ने अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में शब्दकार की कोषाध्यक्ष रीता गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।